फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against district administration with wearing black mask

काला मास्क पहनकर जिला प्रशासन का विरोध

Mon, 25 May 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against district administration with  wearing black mask
काला मास्क पहनकर जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज करते परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
मानिक चौक के 55 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी की मौत की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किए जाने से नाराज लोगों ने काला मास्क पहनकर विरोध प्रकट किया है। इसमें स्क्रैप कारोबारी की पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल है। भाजपा महानगर भी इस लड़ाई में स्क्रैप कारोबारी के साथ है।
विज्ञापन

गत दिनों स्क्रैप कारोबारी की मौत हो गई थी। बाद में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्क्रैप कारोबारी के परिजनों की सूचना पर एंबुलेंस उन्हें लेने आई थी। कारोबारी डायबिटीज एवं हाईपर टेंशन के मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम कारोबारी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बदले छेरत स्थित राजकीय होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया। स्क्रैप कारोबारी के परिजन, शहर क्षेत्र के भाजपा विधायक संजीव राजा, भाजपा नेता मानव महाजन एवं अन्य लोग स्क्रैप कारोबारी की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा को जांच सौंपी थी। सीडीओ ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने से परिजनों एवं भाजपा नेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने रविवार को काला मास्क पहनकर तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। स्क्रैप कारोबारी की पत्नी एवं परिवार के सदस्य हाथ में पोस्टर लेकर अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उस पर अपील के रूप में लिखा है ‘मुझे व मेरे परिवार को न्याय चाहिए, वो मिलेगा आप सब के साथ आने पर’। स्क्रैप कारोबारी के पुत्र का कहना है कि उनके पिता एवं परिवार के साथ नाइंसाफी किया गया है। विभागीय लापरवाही के कारण उनके पिता की मौत हो गई। हम नहीं चाहते हैं कि किसी अन्य मरीज के साथ ऐसी लापरवाही हो। मेरे पिता छेरत में भूख से तड़पते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उनको जमीन पर गद्दे पर लिटाया गया। किसी ने उनकी बीमारी का ख्याल नहीं रखा और न ही घर लाने या निजी चिकित्सक के पास ले जाने की अनुमति दी। भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जिलाप्रशासन या स्वास्थ्य विभाग अपना पूरा ध्यान महामारी से लोगों को बचाने में लगाए। जो भी रिपोर्ट है जल्दी सार्वजनिक कर एवं जरूरी कार्यवाही कर मामला खत्म करें। अन्यथा यह मामला जन आंदोलन का रूप लेगा। उल्लेखनीय है कि शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने इस मामले की शिकायत शासन एवं प्रभारी मंत्री से भी कर चुके हैं। आरोप को प्रमाणित करने के लिए साक्ष्य भी पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार लोगों पर हो अविलंब कार्रवाई : भाजपा
भाजपा महानगर ने स्क्रैप कारोबारी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं महानगर महामंत्री मनीष राय ने कहा कि स्क्रैप कारोबारी के पुत्र के आरोप ने जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जिला प्रशासन कठोर कार्यवाही करें ताकि आम जनता में सुशासन का संदेश जाए। महामंत्री वैभव गौतम ने कहा कि भाजपा महानगर स्क्रैप कारोबारी के परिवार के साथ है। मांग करने वालों में वीएस पाल, संजय गोयल, कुशलपाल सिंह, सुरेश शर्मा, सुधा सिंह, रीता राजपूत, शैलेंद्र गुप्ता आदि शामिल हैं।
सांकेतिक धरना
विशाल देश भक्त और हनी वार्ष्णेय सहित अन्य युवकों ने सांकेतिक धरना देकर स्क्रैप कारोबारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी, जो अब तक सार्वजनिक नहीं की गई। इसकी वजह से प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक आंदोलन करना पड़ा।

26 को सीएम को ज्ञापन देंगे भाजपा नेता
अलीगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन, पार्षद राजेंद्र चौहान, अजय गुप्ता आदि 26 मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे और स्क्रैप कारोबारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed