फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against BJP candiate in Madrak

मडराक में भाजपा प्रत्याशी अनिल का विरोध, हंगामा

Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Protest against BJP candiate in Madrak
जपा कोल विधायक अनिल पाराशर का विरोध करते छात्र व स्थनीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
कोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर का मडराक में कुछ युवकों ने विरोध कर दिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। गणतंत्र दिवस के दिन भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर अपने समर्थकों के साथ मडराक के नई आबादी में जनसंपर्क कर रहे थे। म्यूजिक सिस्टम पर तेज ध्वनि में भाजपा समर्थित गाने बज रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच एक दो युवक भाजपा प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के सामने आकर अनिल पाराशर और सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे। युवक टेट प्रश्न पत्र आउट होने और शिक्षा व्यवस्था की लचर व्यवस्था का जिक्र कर रहे थे। प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोध कर रहे युवकों को पकड़ कर अलग कर दिया और अनिल पाराशर के समर्थन में नारे लगाने लगे। कुछ समय तक हंगामा होता रहा। भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर का कहना है कि विरोधी दल के एक प्रत्याशी की साजिश है। स्थानीय युवक के माध्यम से विरोध के लिए दो युवकों को तैयार किया गया। समय आने पर हकीकत जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed