फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prophet-e-Islam insult is not tolerant: Maulana Irfan

गर्दनें कट सकती हैं पर पैगंबर-ए-इस्लाम की तौहीन बर्दाश्त नहीं: मौलाना इरफान

Sat, 31 Oct 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Prophet-e-Islam insult is not tolerant: Maulana Irfan
शहर मुफ्ती मरहूम अब्दुल कयूम के बेटे व मौलाना इरफान ने कहा कि जो कौम एनआरसी, सीएए, एनपीआर के खिलाफ लामबंद हो सकती है, वह कौम पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में होने वाली तौहीन बर्दाश्त नहीं करेगी। भले ही उसकी गर्दनें ही क्यों न कट जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम वह जामा मस्जिद ऊपरकोट के इमाम जुमा कारी शागिल के तुर्कमान गेट स्थित आवास पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सजी महफिल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्रांस के राष्ट्रपति को उन्होंने इंसानियत का दुश्मन बताया। मौलाना ने पैगंबर की सूरत व सीरत पर रोशनी डाली। समाजसेवी गुलजार अहमद ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने जिस तरह शर्मनाक हरकत की है, उसे माफ नहीं किया जा सकता है। भारत की अवाम से फ्रांस के खिलाफ आवाज उठेगी। इस अवसर पर अनवर शाह, मास्टर अब्दुल हफीज अंसारी, शुएब, हाजी शहाब उद्दीन, तैयब अली, जावेद भारती, खलील अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed