संपत्ति कर: 205 भवन स्वामियों पर 6.66 करोड़ रुपये बकाया, सात दिन में जमा न करने पर होगी कुर्की और तालाबंदी
अलीगढ़ के के 205 भवन स्वामियों को बड़े बकायेदार के रूप में चिह्नित किया है। इन पर 6,66,67,279 रुपये बकाया है। बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। सात दिन में बकाया जमा नहीं होने पर कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई होगी।
विस्तार
अलीगढ़ शहर के 205 भवन स्वामी नगर निगम का 6.66 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। बार-बार नोटिस देने के बाद भी इन बकायेदारों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नगर निगम 13 अक्तूबर तक कर जमा नहीं करने पर कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
नगर निगम ने शहर के 205 भवन स्वामियों को बड़े बकायेदार के रूप में चिह्नित किया है। इन पर 6,66,67,279 रुपये बकाया है। बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। सात दिन में बकाया जमा नहीं होने पर जोनल अधिकारी और कर अधीक्षक पुलिस बल के साथ कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई करेंगे। तय तिथि के बाद नोटिस फीस, वारंट फीस और 500 रुपये अतिरिक्त प्रकाशन व्यय वसूला जाएगा।
संपत्ति कर शहर के विकास, सफाई और नागरिक सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण है। बकायेदारों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासी जिम्मेदार नागरिक बनकर बकाया जमा करें। अन्यथा कार्रवाई तय है। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन विज्ञापन
जोनवार बकायेदारों की स्थिति
- जोन 1-24 भवन स्वामियों पर 55,39,832 रुपये।
- जोन 2- 139 भवन स्वामियों पर 5,67,22,007 रुपये।
- जोन 4- 42 भवन स्वामियों पर 44,05,440 रुपये।