{"_id":"644be18e48dbfccf000b2189","slug":"prof-asim-siddiqui-became-mic-of-amu-public-relations-office-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: प्रो आसिम सिद्दीकी बने अमुवि जनसंपर्क कार्यालय के एमआईसी, 30 से अधिक वर्षों का है शिक्षण अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: प्रो आसिम सिद्दीकी बने अमुवि जनसंपर्क कार्यालय के एमआईसी, 30 से अधिक वर्षों का है शिक्षण अनुभव
Fri, 28 Apr 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 08:39 PM IST
सार
प्रो आसिम सिद्दीकी, जो अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष भी हैं, के पास 30 से अधिक वर्षों का शिक्षण अनुभव है। वह जनसंपर्क समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय में एमआईसी बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रो आसिम सिद्दीकी, अमुवि जनसंपर्क कार्यालय के नए एमआईसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो मोहम्मद आसिम सिद्दीकी को जनसंपर्क कार्यालय का नया एमआईसी नियुक्त किया गया है। प्रो आसिम सिद्दीकी, जो अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष भी हैं, के पास 30 से अधिक वर्षों का शिक्षण अनुभव है। वह जनसंपर्क समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
ओयूपी, सीयूपीरूटलेज (टेलर और फ्रांसिस), ओरिएंट ब्लैकस्वान, ब्लूम्सबरी ने प्रो मोहम्मद आसिम की पुस्तकें प्रकाशित की हैं। उन्होंने जहां-ए-सैयद और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का इतिहास का भी संपादन किया था। प्रोफेसर आसिम सिद्दीकी के लेख गार्जियन, द हिंदू, हिंदुस्तान टाइम्स, द स्टेट्समैन, रेडिफ. कॉम, स्क्रॉल.इन, एनडीटीवी, फ्रंटलाइन, इंडिया टुडे मैगजीन, द बुक रिव्यू, बिब्लियो आदि में प्रकाशित होते रहते हैं।
विज्ञापन
प्रो मोहम्मद आसिम सिद्दीकी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (सीडब्लूबीए), डॉ अम्बेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की परियोजना कम्प्लीट वर्क्स ऑफ डॉ बी आर आंबेडकर के उर्दू अनुवाद के प्रबंध संपादक हैं।
विज्ञापन