फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proclamation of protest against CAA-NRC from 15 August in Shahzamal

सीएए-एनआरसी: विरोध में शाम को धरने का एलान, रात में लिया वापस

Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Proclamation of protest against CAA-NRC from 15 August in Shahzamal
दिल्ली के अधिवक्ता महमूद प्राचा के अलीगढ़ आने के बाद सीएए-एनआरसी विरोधी गतिविधियां शुरू तो हो गई हैं। मगर सब कुछ अंदरखाने चल रहा है। सोमवार को एक घटनाक्रम के तहत शहर की रहने वाली एएमयू की तीन छात्राओं ने 15 अगस्त से शाहजमाल में धरने का एलान कर दिया। मगर जब यह खबर खुफिया तंत्र व प्रशासन तक पहुंची और इन युवतियों की जांच पड़ताल शुरू हुई तो देर रात इन्होंने इस ऐलान की बात को खारिज करते हुए कह दिया कि कोरोना काल में वह प्रशासन व सरकार के साथ हैं। किसी तरह का धरना प्रदर्शन प्रस्तावित नहीं है। अब आगे जो भी हो, मगर फिलहाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को एएमयू की इन तीन छात्राओं ने कुछ मीडियाकर्मियों से इंटरव्यू में यह ऐलान किया कि शाहजमाल में एक बार फिर से धरना शुरू किया जाएगा। वहां टेंट आदि के इंतजाम किए जाएंगे। देर रात यह इंटरव्यू जैसे ही वायरल हुआ तो खुफिया तंत्र व पुलिस प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई। कुछ अन्य मीडियाकर्मी भी उनके घर तक पहुंच गए। मगर इस बार उन्होंने कह दिया कि वह धरना लगाने के कतई मूड में नहीं हैं। उनका इस तरह का कोई प्लान नहीं है। वह कोरोना काल में प्रशासन व सरकार के साथ हैं। उनके इस पलटवार से सभी हैरान रह गए और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं, अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने इस संबंध में एएमयू वीसी से कहा कि वह छात्राओं को समझाएं। अलीगढ़ विवि को शिक्षा का मंदिर रहने दें। इसके राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। इसके पीछे कुछ बड़ी देश विरोधी ताकतें काम कर रही हैं। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस अपने-अपने स्तर से इस मामले में जुट गई है। खुफिया पुलिस को अलर्ट किया गया है। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक कोरोना काल में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। अगर, कोई धरना प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed