{"_id":"60ce48178ebc3e29fd7f1a38","slug":"prize-vinod-pataina-will-be-summoned-from-agra-city-office-news-ali26597426","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से तलब कराया जाएगा इनामी विनोद पथैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से तलब कराया जाएगा इनामी विनोद पथैना
विज्ञापन
इगलास के फर्नेश कारोबारी सुरेंद्र जिंदल अपहरण कांड में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विनोद जाट के साथी विनोद पथैना की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत महसूस की है। उसे आगरा में दबोचा गया है। अब अलीगढ़ पुलिस उसे न्यायालय के जरिये तलब कराएगी और फिर रिमांड पर लेकर अपहरण के संबंध में पूछताछ करेगी।
पिछले वर्ष जून में शीशियापाड़ा के फर्नेश कारोबारी सुरेंद्र जिंदल को उस समय अगवा किया गया था, जब वे अपनी फैक्टरी इगलास जा रहे थे। बाद में उन्हें 6 लाख रुपये वसूलकर छोड़ा गया था। इस मामले में अब तक कुख्यात अपराधी विनोद जाट सहित छह आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि विनोद पथैना भरतपुर राजस्थान फरार चल रहा था।
उसे आगरा पुलिस ने दबोच लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि अपहरण के इस मामले में न्यायालय में गवाही भी शुरू हो चुकी है और विनोद जाट सहित अन्य आरोपियों के फिंगर प्रिंट व बालों के मिलान की रिपोर्ट आ गई है। साथ में वॉयस मिलान की रिपोर्ट भी आ गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार अब विनोद पथैना को न्यायालय में तलब कराया जाएगा।