फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prisoners in jails will watch Ayodhya pran pratistha ceremony

Ram Mandir: जेलों में बंदी देखेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 10 बंदी रिहा, बांटे गए कंबल और हनुमान चालीसा

Wed, 03 Jan 2024 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:19 PM IST
सार

प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़ जिला कारागार पहुंचे। वहां उन्होंने बंदियों को कंबल और गर्म कपड़ों के साथ-साथ रामचरित मानस, हनुमान चालीस आदि पुस्तकें बांटीं। उन्होंने 10 बंदियों को रिहा भी कराया।

विज्ञापन
Prisoners in jails will watch Ayodhya pran pratistha ceremony
जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों को गर्म कपड़े दिए गए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने 3 जनवरी को बताया कि अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने जिला कारागार में बंदियों को रामचरितमानस, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की पुस्तकों का भी वितरण किया। 

विज्ञापन

ताला बनाते हुए
विज्ञापन


अलीगढ़ पहुंचे कारागार मंत्री बंदियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उसका बच्चा बड़ा होकर, पढ़-लिखकर परिवार का सहारा बनेगा। उन्होंने बंदियों को संकल्प दिलाया कि जब वह न्यायालय के माध्यम से जेल से बाहर जाएंगे तो ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे कि वापस यहां आना पड़े। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए सरकार विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों को उनकी रुचि के अनुसार एमएसएमई, कौशल विकास मिशन से जोड़कर हुनरमंद बनाया जा रहा है, ताकि वह जेल से बाहर जाकर स्वरोजगार करें और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें। उन्होंने बंदियों से अपील की कि जेलों में कुख्यात एवं पेशेवर अपराधी भी होते हैं, उनके बहकावे या झांसे में कभी न आएं। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह के जेल प्रबंधन की सराहना की।
कंबल वितरण

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, समाजसेवी सुमित शेखर सर्राफ, प्रो. हसमत अली खां, जस्टिस इफाकत अली खां, बिलाल अली खां, शराफत अली खां, वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी जेलर सुरेश कुमार, पीके मिश्रा, राजेश राय, संजीव श्रीवास्तव, देव दर्शन सिंह, निखिल श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमारी, जेल चिकित्सक डॉ. अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।

बंदियों के बच्चों ने गायत्री मंत्र का जाप किया

जेल में निरूद्ध बंदियों के बच्चों ने गायत्री मंत्र सुनाकर कारागार मंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उनकी शिक्षिका का आभार जताया। 



दस बंदियों को रिहा कराया
कारागार मंत्री ने जुर्माना नहीं भरने के कारण जेल में बंद 10 बंदियों को रिहा कराया। इनके जुर्माने की कुल 17,441 रुपये की धनराशि जमा कराकर नववर्ष पर रिहाई की सौगात दी। मैनपुरी के एक बंदी को घर जाने के लिए किराया भी दिया। 
लईक को चैक देते हुए

लईक ने ताला बनाकर कमाए 29 हजार रुपये
जेल में सुधार गृह में संचालित कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर हाथ की दस्तकारी से ताला बनाकर तीन माह में 29 हजार अर्जित करने वाले लईक अहमद को चेक दिया। कारागार मंत्री ने महिला एवं पुरुष बंदियों एवं बच्चों को 220 कंबल, 101 गर्म कपड़े, 55 शॉल के साथ महिला बंदियों को पांच सिलाई मशीन भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed