फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Principal struggling with departmental problems

अलीगढ़ः विभागीय समस्याओं से जूझ रहे प्रधानाचार्य

Fri, 30 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Principal struggling with departmental problems
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक हिंदू इंटर कॉलेज में हुई, जिसमें विभागीय समस्याओं से प्रधानाचार्यों को जूझने की बात सामने आई। इसको लेकर परिषद का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीआईओएस से मिलेगा। बैठक में प्रधानाचार्यों ने बताया कि जीपीएफ लेजर तैयार हो चुके हैं, लेकिन उन पर वित्त व लेखा अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। श्री मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज मंडला के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अभी प्रमाणित नहीं हुए हैं। सालपुर इंटर कॉलेज सालपुर के प्रधानाचार्य, लगसमा कन्या इंटर कॉलेज गोंडा की प्रधानाचार्य अंजना सिंह, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का ग्रेड नहीं लगा है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। कोरोना काल में सालपुर इंटर कॉलेज सालपुर के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, मनीपुर असरोई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह व विद्युत परिषद कन्या इंटर कॉलेज कासिमपुर की प्रधानाचार्या मनीषा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। डॉ दीपक पालीवाल, डॉ. डीके शर्मा, हेमलता सिंह, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, कौशलेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. कौशलेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, सईद आलम, जगवीर सिंह, भगवान स्वरूप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री अंबुज जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed