{"_id":"6804831c0c4b9cd28e09f0d0","slug":"principal-remained-locked-in-the-office-for-two-hours-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन भागवत कॉलेज के अंदर: कार्यवाहक प्रधानाचार्य दो घंटे ऑफिस में रहीं बंद, नहीं मिल सकीं संघ प्रमुख से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन भागवत कॉलेज के अंदर: कार्यवाहक प्रधानाचार्य दो घंटे ऑफिस में रहीं बंद, नहीं मिल सकीं संघ प्रमुख से
Sun, 20 Apr 2025 10:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:46 AM IST
सार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अलीगढ़ प्रवास पर हैं। जब वह हीरालाल बारहसैनी इंटरक कॉलेज में शाखा में शामिल होने गए तो वहां की प्रधानाचार्य को दो घंटे तक ऑफिस में बंद कर दिया गया। वह मोहन भागवत से भी मिल नहीं पाईं।
विज्ञापन
कमरे में अंदर जातीं एचबी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के एचबी इंटर कॉलेज में 19 अप्रैल की सुबह आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत सनातन शाखा में शामिल हुए। संघ प्रमुख एक घंटा 40 मिनट कॉलेज में रहे, इस दौरान कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अर्चना वार्ष्णेय अपने ऑफिस में बंद रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी वह संघ प्रमुख से मुलाकात नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
अर्चना वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने आठ दिन तक कॉलेज में साफ-सफाई कराई, जिससे शाखा लगने के दौरान संघ प्रमुख और स्वयंसेवकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा स्वच्छ वातावरण रहे। अधिकारियों ने कहा था कि संघ प्रमुख से उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इसलिए वह सुबह पांच बजे कॉलेज पहुंच गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया।
विज्ञापन
काफी देर बाहर खड़ी रहीं। बाद में अधिकारियों ने उन्हें ऑफिस में पहुंचाकर ऑफिस का गेट बंद करा दिया। करीब दो घंटे वह ऑफिस में बंद रहीं। इस दौरान काफी देर तक वह भयभीत भी रहीं। संघ प्रमुख के जाने के बाद उन्हें ऑफिस से बाहर निकलने दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनकी संघ प्रमुख से मिलने की बहुत इच्छा थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन