फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Priest beaten up after entering temple, video goes viral

Aligarh News: मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा मारपीट, वीडियो वायरल

Wed, 08 Oct 2025 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 08 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Priest beaten up after entering temple, video goes viral
शहर के प्रसिद्ध बौहरे वाली देवी मंदिर में रविवार रात कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मंदिर पुजारी मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कि वह बौहरे वाली देवी मंदिर परिसर में सोमवार की रात को बैठे हुए थे। तभी कुछ युवक हाथों में बेल्ट लेकर मंदिर पहुंचे। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें मंदिर से घसीटकर बाहर निकाला और जमीन पर गिराकर पीटा। वीडियो में मारपीट के दौरान आरोपी युवक पुजारी पर एक युवती से छेड़खानी करने का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन





पुजारी लगातार चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद कोई व्यक्ति बीच-बचाव करने नहीं आया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल पुजारी मुकेश चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने घायल पुजारी का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed