फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Press conference of Chaudhary Laxmi Narayan

Chaudhary Laxmi Narayan: सपने में आते होंगे योगी..इसलिए एएमयू से हटवाया उनका फोटो

Sat, 25 Oct 2025 02:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:51 AM IST
सार

प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि देशद्रोही तो हर युग में होते रहे हैं। इस तरह का बयान देकर उन्होंने बता दिया कि उनमें अभी औरंगजेब का डीएनए खत्म नहीं हुआ।

विज्ञापन
Press conference of Chaudhary Laxmi Narayan
पत्रकार वार्ता करते चौधरी लक्ष्मी नारायण मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल और अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चौ.लक्ष्मीनारायण का एएमयू परिसर से सीएम योगी के फोटो हटवाने पर तंज कसा और कहा कि ऐसा करने वालों के के सपने में योगी आते होंगे, इसलिए डर के चलते उन्होंने तस्वीर हटवाई है। बाकी पुलिस अपना काम कर रही है, वैसे भी एएमयू केंद्र के अधीन है। इसलिए उस पर ज्यादा टीकाटिप्पणी अनुचित है।

विज्ञापन


ये बात उन्होंने 24 अक्तूबर को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में मीडिया के सवाल पर कही। प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि देशद्रोही तो हर युग में होते रहे हैं। इस तरह का बयान देकर उन्होंने बता दिया कि उनमें अभी औरंगजेब का डीएनए खत्म नहीं हुआ। साथ में मदरसे में वर्जिनिटी प्रमाण पत्र मांगे जाने के सवाल पर कहा कि ये मदरसे शिक्षा के क्षेत्र में कैंसर की तरह हैं, इन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


हर्षोल्लास से मनाई जाएगी सरदार पटेल की 150वीं जयंती
प्रभारी मंत्री ने देश भर मेंं सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सिलसिलेवार कार्यक्रम होंगे। छह अक्तूबर से युवा व खेल मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। अब आगे आठ से 10 किमी की तीन पदयात्राएं, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्वदेशी मेला व नशामुक्त भारत शपथ जैसे कार्यक्रम होंगे। पदयात्रा के दौरान योग शिविर, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वदेशी मेला व श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजीकरण के लिए जानकारी देते हुए युवाओं से अपील की कि वह इस ऐतिहासिक अभियान में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, सुरेंद्र दिलेर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, अवध बघेल, आशीष गौड, गौरव शर्मा, जितेन्द्र गोविल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed