{"_id":"60d38bf48ebc3ea3804db6e0","slug":"president-s-security-will-be-finalized-today-city-office-news-ali266315036","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की सुरक्षा को आज होगी अंतिम पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करती बम निरोधक दस्ते की टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल (शुक्रवार) दिल्ली से कानपुर की ओर अलीगढ़ होते हुए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक हाई अलर्ट पर है। ऐसे में आज (बृहस्पतिवार) सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतिम जांच पड़ताल की जाएगी। जबकि बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने अलीगढ़ जंक्शन क्षेत्र में छानबीन की। अलीगढ़ से लेकर मेहरावल तक खुफिया एजेंसियों ने अपनी पैनी नजर बनाए रखी। आरपीएफ व जीआरपी के अलावा स्थानीय थाना पुलिस भी अलर्ट पर है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए गस्त व पेट्रोलिंग तेज हो गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन कल शुक्रवार को अलीगढ़ होकर गुजरेगी। ऐसे में राष्ट्रपित के आगमन से पहले दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पिछले कई दिनों से हाई अलर्ट पर है। रविवार को डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा व दिल्ली एनसीआर के साथ प्रयागराज मंडल के अफसरों ने स्पेशल ट्रेन के जरिए सफदरगंज दिल्ली से लेकर अलीगढ़ तक मॉक ड्रिल भी किया था। इस मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा के इंतजामों को परखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी, एलआइयू, बीडीएस, एटीएस समेत तमाम खुफिया एजेंसियों को तैनात किया गया है। स्थानीय खुफिया यूनिट से लेकर हाई लेवल एजेंसी के सदस्य अलीगढ़ परिक्षेत्र के रेलवे ट्रैक और आसपास के शहर तथा कस्बों के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। रेलवे ट्रैक पर पड़ने वाले फ्लाई ओवर, अंडरपास, रेलवे क्रासिंग व छोटे-बडे़ स्टेशनों पर पुलिस फोर्स भी तैनाती की गई है। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए बुधवार को गश्त और पेट्रोलिंग तेज करने के साथ बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। इस दस्ते ने अलीगढ़ जंक्शन और जिले से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में छानबीन की है। इसके साथ ही विभिन्न एजेंसियों ने रेलवे ट्रैक को अपने कब्जे में भी ले लिया है। बारी-बारी से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।