फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preserved animal remains found in Akarabad Aligarh

Aligarh: अकराबाद में मिले संरक्षित पशु के अवशेष, लोगों में आक्रोश, आरोपी न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 28 Mar 2026 12:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Mar 2026 12:54 PM IST
सार

अकराबाद में गोपाल फार्म हाउस के पास नाले की पटरी पर संरक्षित पशु के अवशेष मिले हैं। हिंदूवादी संगठन ने इस पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Preserved animal remains found in Akarabad Aligarh
संरक्षित पशु के अवशेष को दफनाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद में जीटी रोड के पास एक फार्म हाउस के निकट नाले के किनारे 28 मार्च सुबह संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर लोगों में आक्रोश पनप गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


वहां हिंदू छात्र वाहिनी के विशाल शर्मा, आकाश पचौरी, नितिन कुमार, योगेंद्र, सुभाष, दीपक, पुष्पेंद्र पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 28 मार्च सुबह जानकारी मिली कि गोपाल फार्म हाउस के पास नाले की पटरी पर संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अवशेष कहीं से लाकर यहां डाले गए हैं। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए पशु चिकित्सक बुलाकर सेंपिलिंग करा कर अवशेषों को दफना दिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामासंरक्षित पशु की हत्या को लेकर दी चेतावनी 
अकराबाद में मिले संरक्षित पशु के अवशेष को लेकर हिंदू छात्र वाहिनी के जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में हत्यारोपी नहीं पकड़े गए तो संगठन की ओर से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed