{"_id":"699f5ba2b79561bab2034999","slug":"preparations-underway-to-run-additional-buses-on-several-routes-on-holi-aligarh-news-c-56-1-hts1003-145080-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होली पर कई मार्गाें पर अतिरिक्त बसें दौड़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होली पर कई मार्गाें पर अतिरिक्त बसें दौड़ाने की तैयारी
Thu, 26 Feb 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हाथरस डिपो ने विशेष संचालन की योजना तैयार की है। त्योहार के दौरान दिल्ली, कासगंज, आगरा और अलीगढ़ मार्गों पर यात्रियों की संख्या में हर वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसे ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
योजना के अनुसार दिल्ली व कासगंज मार्ग पर कुल 12 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 30 बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इसके अलावा हाथरस से सिकंदराराऊ मार्ग पर भी आठ बसों को लगाया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर भी भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
डिपो प्रशासन का कहना है कि त्योहार से पहले और बाद के दिनों में सर्वाधिक भीड़ रहती है, इसलिए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसों को भी संचालन में शामिल किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही समय सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को सुविधा दिए जाने के लिए चालक-परिचालकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वह शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करा सकें। इसके लिए 28 फरवरी से प्रोत्साहन योजना भी लागू की जा रही है। योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक आय अर्जित करने पर उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।