{"_id":"65f67763ea45f5a8f600567e","slug":"preparation-to-change-the-wedding-date-due-to-elections-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: अलीगढ़ में मतदान 26 अप्रैल को, चुनाव के चलते शादी की तारीख बदलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: अलीगढ़ में मतदान 26 अप्रैल को, चुनाव के चलते शादी की तारीख बदलने की तैयारी
Sun, 17 Mar 2024 10:25 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:25 AM IST
सार
अप्रैल माह में ही विवाह के लिए सात शुभ मुहूर्त 18, 20, 21, 22, 23, 25, व 26 अप्रैल है। 2 जून को गुरु अस्त होने के कारण मई व जून माह में शुभ विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके बाद नवंबर व दिसंबर में ही शादियां हो सकेंगी।
विज्ञापन
विवाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सहालग के चलते शादी वाले घरों में चिंता बढ़ गई है। कुछ लोगों ने तो चुनाव की तारीखों का एलान होते ही शादी व अन्य कार्यक्रमों को चुनाव बाद करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अकेले अप्रैल माह में ही विवाह के लिए सात शुभ मुहूर्त 18, 20, 21, 22, 23, 25, व 26 अप्रैल है। दो जून को गुरु अस्त होने के कारण मई व जून माह में शुभ विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके बाद नवंबर व दिसंबर में ही शादियां हो सकेंगी। 26 अप्रैल को अलीगढ़ में वोटिंग है, उस दिन जिनकी शादी निकली है, वह अब विवाह की तारीख बदलने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन