{"_id":"6622c696cdbac697770dac26","slug":"preparation-for-pm-narendra-modi-rally-in-aligarh-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi rally: नुमाइश मैदान से एक किमी तक अभेद्ध सुरक्षा, नो फ्लाइंग जोन, एसपीजी रख रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi rally: नुमाइश मैदान से एक किमी तक अभेद्ध सुरक्षा, नो फ्लाइंग जोन, एसपीजी रख रही नजर
Sat, 20 Apr 2024 01:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:02 AM IST
सार
22 अप्रैल को होने वाली पीएम की रैली को लेकर पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, विद्युत, विद्युत सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी सहित 16 विभागों के अफसरों को जिम्मा दिया गया है। इन सभी विभागों के अधिकारी भी तेयारियों में लगे हैं। सभी एसपीजी के कोआर्डिनेशन में हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में 22 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सुरक्षा इंतजामों की बात करें तो आयोजन स्थल का एक किमी एरिया अभेद्ध सुरक्षा घेरे में रखना तय किया गया है और इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बी बुक के अनुसार एक एक इंतजाम किया जा रहा है और एसपीजी हर इंतजाम पर नजर रखे हुए है। शुक्रवार को भी अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लेकर तैयारियां देखीं।
विज्ञापन
22 अप्रैल को होने वाली पीएम की रैली को लेकर पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, विद्युत, विद्युत सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी सहित 16 विभागों के अफसरों को जिम्मा दिया गया है। इन सभी विभागों के अधिकारी भी तेयारियों में लगे हैं। सभी एसपीजी के कोआर्डिनेशन में हैं। इस दौरान एसपीजी के मानक के अनुसार मंच व माइक आदि पर विद्युतीकरण के इंतजाम तय किए गए हैं। साथ में मंच के ठीक पीछे मिनी पीएमओ-वीवीआईपी चैंबर के साथ बनवाया जा रहा है। जिसमें दो हॉट लाइन इंटरनेट, वाईफाई, फैक्स, लैपटॉप, फोटो स्टेट व एक कार्मिक की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं पीएम के लिए हेलीपैड नुमाइश मैदान में व अन्य वीवीआईपी व सुरक्षा टीम के लिए आईटीआई में बनाया जाएगा। अब तक की तैयारियों को दो आरएएफ व आठ कंपनी पीएसी के अलावा मुख्यालय तक से फोर्स मंगाना तय किया गया है। इसे लेकर एसएसपी संजीव सुमन इतना ही बताते हैं कि सभी तैयारियां हो रही हैं। सुरक्षा के हर मानक का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विद्युत संरक्षा को याद दिलाई 2019 की घटना
पीएम 2019 के लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने आए थे तो उनके मंच के नीचे विद्युत स्पार्क से आग लगी थी। इस घटना को याद रखते हुए विद्युत संरक्षा विभाग को पत्र लिखकर उस घटना को याद दिलाया गया है। साथ में अग्निशमन विभाग को पत्र भेजा गया है।