फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparation for branding of lock hardware on digital smart board

डिजिटल स्मार्ट बोर्ड पर ताला हार्डवेयर की ब्रांडिंग की तैयारी

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Preparation for branding of lock hardware on digital smart board
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, गांधी आश्रम से लेकर शहर के चौक-चौराहों पर लगे डिजिटल स्मार्ट बोर्ड पर ताला एवं हार्डवेयर की ब्रांडिंग की तैयारी है। साथ ही इन प्रमुख स्थानों पर युवा स्टोर खोलकर रोजगार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत अलीगढ़ में ताला एवं हार्डवेयर का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उद्योग विभाग का भी ओडीओपी पर विशेष जोर है। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया का ध्यान उत्तर प्रदेश के ओडीओपी की ओर खींचने का प्रयास चल रहा है। देश के प्रमुख एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, सरकारी भवनों, सरकारी गेस्ट हाउसों एवं गांधी आश्रम आदि में ओडीओपी ब्रांडिंग के लिए स्टोर खोलने की योजना है। स्टोर खोलने वालों को वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ शहर में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड पर ओडीओपी की ब्रांडिंग की योजना है। कानपुर में बैठक चल रही है। इसमें प्रस्ताव दिया गया है। अलीगढ़ जंक्शन के लिए बात की गई है। वहां के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे में ऐसा प्रावधान नहीं है। उद्योग विभाग के अधिकारियों से रेलवे से बातचीत का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग
ओडीओपी ब्रांडिंग के लिए स्टोर्स चयन का प्रावधान
- एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन में ओडीओपी स्टोर का न्यूनतम कारपेट क्षेत्रफल 100 वर्ग फीट होना चाहिए
- एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन के स्टोर में संपूर्ण स्थान ओडीओपी उत्पादों हेतु उपयोग में लाया जाएगा
- उन्हीं जनपदों से ओडीओपी उत्पाद खरीद कर बिक्री किए जा सकेंगे, जिन जनपदों हेतु उक्त उत्पाद ओडीओपी उत्पाद के रूप में चिन्हित हैं।
- योजनांतर्गत वही स्टोर पात्र होंगे, जिनका स्टोर हेतु जीएसटी नंबर है।
- ओडीओपी उत्पादों को योजना के प्रावधानों के अनुसार बिक्री करना होगा।
- रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट हेतु वित्तीय सहायता का प्रावधान। शहर की श्रेणी के आधार पर सहायता।
- पंचायत क्षेत्र, नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में स्थापित सरकारी भवन, सरकारी गेस्ट हाउस एवं गांधी आश्रम में भी ब्रांडिंग की योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed