{"_id":"67bb7b8fe35ce1c3de0c9560","slug":"pregnant-woman-died-in-road-accident-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101293-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, जेठ सहित गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, जेठ सहित गर्भवती महिला की मौत
Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
सार
रवि कुमार अपने छोटे भाई राहुल की गभर्वती पत्नी अंजली को बाइक पर लेकर दिल्ली से अपने घर कासगंज लौट रहे थे।जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
23 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक सहित पीछे बैठी उसके छोटे भाई की गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। पुलिस से मिली सूचना पर रोते हुए परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन
कासगंज शहर के मोहल्ला अशोक नगर निवासी रवि कुमार (30) पुत्र हेतराम अपने छोटे भाई राहुल की गभर्वती पत्नी अंजली (25) को बाइक पर लेकर दिल्ली से अपने घर कासगंज लौट रहे थे। 23 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे दोनों दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी देने के साथ ही दोनों को एंबुलेंस से उपचार जिला अस्पताल भेजा। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने अंजली और रवि कुमार को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दो बच्चों से छिना पिता का साया
परिजन के अनुसार रवि कुमार दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। वह अपने पीछे पत्नी संगीता और दो बच्चों मानवी और मानव को रोता छोड़ गए हैं। अंजली आठ माह की गर्भवती थी। हादसे में अंजली के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों के शव अपने घर ले गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।