फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prbatferian , sedan and took out procession

प्रभातफेरियां, पालकी और शोभायात्रा निकाली

Wed, 20 Apr 2016 01:58 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prbatferian , sedan and took out procession
महावीर जयंती - फोटो : रुपेश
 भगवान महावीर स्वामी का 2615 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह प्रभातफेरियां और पालकी यात्रा और  शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों का अनुसरण करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में बड़े मंदिर से सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जोकि शहर के विभिन्न स्थानों पर  भ्रमण करते हुए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत पर आकर समाप्त हुई। उसके बाद श्रीजी की पालकी यात्रा (जलेब) पंचायती बड़े मंदिर से निकाली गई। यह पालकी यात्रा बाग वाले मंदिर पर पहुंची। तदुपरांत बोलियां लगवाई गईं। इन बोलियों में विजय कुमार पारस, उमेश कुमार दानपुर वाले, महेंद्र कुमार जैन, राजीव कुमार पाटनी, संजीव पाटनी, प्रदीप कुमार, शरद कुमार जैन, ओमप्रकाश जैन, सागर जैन ने भाग लिया। तदुपरांत मुख्य शोभायात्रा निकाली गई, जोकि आगरा रोड, मानसिंह की सराय, बजरिया होेते हुए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।  तदुपरांत राकेश भइया के सानिध्य में कलशाभिषेक और अन्य कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

  शोभायात्रा में मुख्य रूप में शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, मनोज जैन, प्रवीन कुमार जैन, कैलाश चंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन, धर्मेंद्र जैन, मुकेश कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, मुकेश   कुमार जैन, अतुल कुमार जैन, मिलाप चंद जैन, प्रदीप कुमार  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर पर भी भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई जोकि समद रोड, रामघाट रोड, श्याम नगर होते हुए मंदिर पहुंची। इसमें जैन समुदाय के लोग उत्साह के साथ भगवान महावीर के उपदेशों व उनके संदेशों जीओ और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म जैसे उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। बाद में मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। बाद में पूजा अर्चना हुई और फिर रथयात्रा निकाली गई।

इसमें हर्ष जैन को प्रथम व भारत भूषण को द्वितीय इंद्र बनने का मौका मिला। रथ के सारथी अनिल जैन बने। रथयात्रा आकर्षक झांकियों व बैंडबाजों  के साथ निकली। स्थान-स्थान पर फल व शर्बत का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष जैन, राहुल जैन, कविता जैन, प्रियंका जैन, निषिध जैन, अनिल कुमार जैन, बसंत कुमार जैन, सुबोध कुमार जैन, संजय जैन, सचिन जैन, विकास जैन, अजय कुमार जैन, सुनील जैन आदि थे। जैन मिलन अलीगढ़ नगर की ओर से महावीर जयंती पर मलखान सिंह अस्पताल में  मरीजों को फल वितरित किए गए। इसमें मुख्य रूप से नरेश जैन, सुरेश जैन, विनोद जैन, महेंद्र जैन आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed