फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prabhakar Chaudhary took charge of Aligarh DIG

Aligarh: प्रभाकर चौधरी ने संभाला डीआईजी का कार्यभार, उन्होंने यह बताई अपनी प्राथमिकता

Sun, 15 Sep 2024 11:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 11:42 AM IST
सार

प्रभाकर चौधरी तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की। नोएडा में एएसपी बतौर अपनी सेवाएं शुरू कीं। वह अब तक कानपुर, बनारस, बलिया, बुलंदशहर, मेरठ आदि जिलों में रह चुके हैं।

विज्ञापन
Prabhakar Chaudhary took charge of Aligarh DIG
अलीगढ़ के नवागत डीआईजी प्रभाकर चौधरी - फोटो : यूपी पुलिस वेबसाइट

विस्तार

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी व नवागत डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने 13 सितंबर रात में अलीगढ़ पहुंचकर नए डीआईजी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन द्वारा आईजी शलभ माथुर का लखनऊ तबादला हो जाने के बाद प्रभाकर चौधरी की बतौर डीआईजी के रूप में नई तैनाती हुई है। 

विज्ञापन


जिले में आगमन पर एसएसपी संजीव सुमन आदि ने उनकी अगवानी की। शनिवार को डीआईजी ने एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। 
विज्ञापन


डीआईजी प्रभाकर चौधरी मूलत: यूपी में अंबेडकर नगर से हैं। उन्होंने पीसीएम से बीएससी और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। वह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रभाकर चौधरी तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की। नोएडा में एएसपी बतौर अपनी सेवाएं शुरू कीं। वह अब तक कानपुर, बनारस, बलिया, बुलंदशहर, मेरठ आदि जिलों में रह चुके हैं। अब इन्हें अलीगढ़ में डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed