{"_id":"6907930c45a5e875a903a08c","slug":"power-generation-resumes-at-harduaganj-project-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना में विद्युत उत्पादन फिर शुरू, एक यूनिट चालू, तीन यूनिटें अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना में विद्युत उत्पादन फिर शुरू, एक यूनिट चालू, तीन यूनिटें अभी भी बंद
Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
सार
बिजली की मांग कम होेने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर लगभग 25 दिन से सात नंबर, आठ नंबर व नौ नंबर यूनिटें बन्द कर दी गईं हैं, जो क्रमश: 110 एवं 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदुआगंज तापीय परियोजना में चार दिन बाद फिर 10 नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। एक यूनिट चालू हो गई, जबकि तीन यूनिटें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर इस यूनिट को लाइट-अप किया गया और देर रात इससे उत्पादन शुरू हो गया है। इस समय इससे 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि इससे 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। लखनऊ मुख्यालय से इस यूनिट से फिलहाल 455 मेगावाट बिजली आपूर्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बिजली की मांग कम होेने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर लगभग 25 दिन से सात नंबर, आठ नंबर व नौ नंबर यूनिटें बन्द कर दी गईं हैं, जो क्रमश: 110 एवं 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं। यदि चारों यूनिटें चलाई जाएं तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन इस समय 10 नम्बर यूनिट से 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन ही हो रहा है।
विज्ञापन