फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Political News

भाजपा को सत्ता से दूर करना है : सुनील

Sun, 27 Jun 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Political News
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि प्रदेश से भाजपा को सत्ता से दूर करना है। वह शनिवार को आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर दो जुलाई से पूरे देश में साइकिल यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी मेहनत व लगन के साथ की जाए। राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य परवेज खान ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। संभागीय प्रभारी व पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कमेटी, विधानसभा क्षेत्र कमेटी, ब्लॉक कमेटी, बूथ कमेटी व सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में जल्दी से जल्दी तैयारी कराएं, जिससे आने वाले वर्ष-2022 के चुनाव में तैयारी के साथ आजाद समाज पार्टी को सत्ता में लाया जा सके। मंडल प्रभारी हैदर अली असद, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मौर्य ने की व संचालन हरनाम सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमारी, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रवि गौतम, देवी सिंह रूहेला, दिनेश प्रजापति, जावेद खान, डॉ. चंद्र बोस, दलवीर सिंह, नितिन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed