{"_id":"67aaec3367267c658f0bf609","slug":"police-take-warrant-for-accused-in-case-over-removal-of-ambedkar-statue-in-bhimpur-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भीमपुर में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर उपद्रव मामले में आरोपियों के वारंट लेगी पुलिस, कोर्ट में दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भीमपुर में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर उपद्रव मामले में आरोपियों के वारंट लेगी पुलिस, कोर्ट में दी अर्जी
Tue, 11 Feb 2025 11:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:51 AM IST
सार
इब्राहिमपुर भीमपुर में सरकारी भूमि पर लगाई प्रतिमा हटाने के बाद इलाके में भीड़ पुलिस से भिड़ गई थी। इस दौरान पुलिस वाहनों पर पथराव, फायरिंग कर दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन
भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में बवाल के बाद तैनात पीएसी कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में रोरावर इलाके के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर में डा. आंबेडकर प्रतिमा हटाने के बाद पुलिस पर हुए हमले व उपद्रव के मामले में अब फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 फरवरी को विवेचक ने सभी फरार नामजदों के खिलाफ अदालत में वारंट अर्जी दाखिल कर दी है, जिस पर जल्द वारंट जारी होंगे। इसके बाद भी अगर वे हाजिर न हुए तो कुर्की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
ये वाकया 28 जनवरी की देर शाम का है। जब सरकारी भूमि पर लगाई प्रतिमा हटाने के बाद इलाके में भीड़ पुलिस से भिड़ गई थी। इस दौरान पुलिस वाहनों पर पथराव, फायरिंग कर दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 27 लोग नामजद किए थे। 150 अज्ञात लोगों आरोपी थे। इसमें पथराव, तोड़फोड़, हमला, आगजनी आदि धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
जिसमें से पूर्व प्रधान छत्रपाल, प्रधान पति निर्देश लोधी, शाहपुर कुतुब के धर्मेंद्र, इब्राहिमपुर के रवि, लवकुश, प्रथम कुमार और करन को पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। वहीं अब बाकी फरार नामजदों के लिए वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत 10 फरवरी को अदालत में वारंट अर्जी दाखिल की गई है। एसएचओ रोरावर के अनुसार वारंट मिलने के बाद इन्हें चस्पा किया जाएगा। आरोपी हाजिर न हुए तो फिर कुर्की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन