फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police stopped SP going to submit memorandum to CM Yogi

Aligarh: सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, धरना देकर हुई नारेबाजी

Wed, 28 Aug 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

खैर में आए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए ऊपरकोट से सपाई निकले, तभी ऊपरकोट कोतवाली के पास पुलिस ने रोक लिया, जिस पर सपाई भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और कोतवाली गेट के पास धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Police stopped SP going to submit memorandum to CM Yogi
खैर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा के पदाधिकारियों को पुलिस ने रोका - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सपा पार्षदों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक लिया। इससे नाराज सपाइयों ने ऊपरकोट कोतवाली गेट के पास धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


खैर विधानसभा क्षेत्र में आए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए ऊपरकोट से सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी के नेतृत्व में सपाई निकले, तभी ऊपरकोट कोतवाली के पास पुलिस ने रोक लिया, जिस पर सपाई भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और कोतवाली गेट के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख है कि सपा के पार्षदों से मुकदमा वापस हो, विकास कार्यों में भेदभाव न हो, अनुसूचित जाति और मुस्लिमों पर प्रदेश में हो रहे अत्याचार बंद हो, अलीगढ़ की पेयजल की व्यवस्था ठीक हो, अलीगढ़ को गड्ढा मुक्त किया जाए, जलभराव की समस्या दूर की जाए। धरने में जिला महासचिव मनोज यादव, सयुस महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, सलामुद्दीन अब्बासी, जुबैर गाजी, पार्षद नईम अहमद, हफीज अब्बासी, अब्दुल मुत्तलिब, सद्दाम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed