{"_id":"63db3802b579532a782f4e4c","slug":"police-stopped-karni-sena-workers-going-to-amu-aligarh-news-c-2-1-ali1021-35455-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अमुवि में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे करणी सेना के कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अमुवि में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे करणी सेना के कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
Thu, 02 Feb 2023 05:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:47 PM IST
सार
एएमयू के एनसीसी छात्रों द्वारा धार्मिक नारेबाजी का दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद जांच समिति ने वीडियो से जुड़े एनसीसी छात्रों के बयान दर्ज किए। जल्द ही जांच समिति अपनी जांच आख्या सौंपेंगी।
विज्ञापन
आईटीआई रोड स्थित करणी सेना कार्यालय पर तैनात पीएसी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से करणी सेना के कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को सेना के कार्यकर्ताओं के विश्वविद्यालय में प्रदर्शन की खबर पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सुबह सात बजे ही राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के आवास पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए, लेकिन सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नहीं रुके। पुलिस प्रशासन ने और फोर्स बुला लिया। सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। उच्च अधिकारियों से भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियाें की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों ने करणी सेना के पदाधिकारियों से कहा कि अपनी समस्या अपने आवास पर ही बता दें, लेकिन पदाधिकारी तैयार नहीं हुए। ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने से वार्ता करके कहा कि अमुवि के छात्र साहिल कुमार के हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। विवि प्रशासन को निर्देशित करें कि हिंदू छात्रों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाए। प्रदर्शन करने वाले में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उमेश कुमार सिंह, हरिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जांच समिति ने दर्ज किए बयान
गणतंत्र दिवस पर अमुवि के एनसीसी छात्रों द्वारा धार्मिक नारेबाजी का दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद जांच समिति ने वीडियो से जुड़े एनसीसी छात्रों के बयान दर्ज किए। जल्द ही जांच समिति अपनी जांच आख्या सौंपेंगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।