{"_id":"686a1d793d9b65bbff0a3edf","slug":"police-station-clerk-did-not-return-the-mobile-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवक भेजा जेल, उसके मोबाइल थाने के मुंशी ने मालखाने में नहीं किए जमा, कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवक भेजा जेल, उसके मोबाइल थाने के मुंशी ने मालखाने में नहीं किए जमा, कोर्ट ने किया तलब
Sun, 06 Jul 2025 12:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:24 PM IST
सार
राजकुमार को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। मुंशी शेखर सिंह ने राजकुमार के दो मोबाइल जमा किए। जेल से जमानत पर आने के बाद उसने अपने भाई को मुंशी के पास भेजा तो मुंशी ने साफ कह दिया कि यहां कोई मोबाइल नहीं है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट थाने से दहेज हत्या के मामले में जेल भेजे गए युवक के दो मोबाइल थाने के मुंशी ने मालखाने में जमा नहीं किए। जमानत पर छूटकर आए युवक ने जब मोबाइल वापस मांगे तो मुंशी ने मोबाइल देने से इन्कार कर दिया। मामले में मुंशी के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया गया है। कोर्ट ने मुंशी को 24 जुलाई को तलब किया है।
विज्ञापन
सासनी गेट के राजकुमार की पत्नी की मृत्यु 27 जून 2019 में हुई थी। ससुरालियों ने राजकुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने वहीं से पकड़ कर जेल भेज दिया। इस बीच थाने पर कार्यरत मुंशी शेखर सिंह ने राजकुमार के दो मोबाइल जमा किए। जेल से जमानत पर आने के बाद उसने अपने भाई को मुंशी के पास भेजा तो मुंशी ने साफ कह दिया कि यहां कोई मोबाइल नहीं है।
विज्ञापन
इस पर थाना सासनी गेट से लेकर एसएसपी तक व आईजीआरएस तक पर शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर राजकुमार ने सीजेएम न्यायालय में मुंशी शेखर सिंह के खिलाफ वाद दायर किया। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए प्रकरण को अदालत में खयानत का मानते हुए संज्ञान लिया है।
विज्ञापन