{"_id":"66c7d704301834f3f70eec27","slug":"police-ran-on-information-of-robbery-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101023-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक लाख और बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस,मामला निकला कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक लाख और बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस,मामला निकला कुछ और
Fri, 23 Aug 2024 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:55 AM IST
सार
लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की तो मामला दूध के बकाया रुपयों के लेनदेन का निकला। लूट की झूठी सूचना शराब के नशे में दी थी।
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव नगला चमन नवासी योगेंद्र पुत्र हुकुम सिंह का थाना छर्रा के गांव नगला आफत निवासी युवक से दूध के रुपये को लेकर लेनदेन था। 21 अगस्त की देर शाम योगेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसे पीट कर एक लाख रुपये व एक बाइक लूट ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और योगेंद्र से जानकारी की। उसने पुलिस को बताया कि मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए हैं। योगेंद्र ने लूट की तहरीर भी दे दी। पुलिस ने जांच की तो मामला दूध के बकाया रुपयों के लेनदेन का निकला। लूट की झूठी सूचना योगेंद्र ने शराब के नशे में दी थी।
विज्ञापन