फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police Constable Summons misdeed Victim to Hotel for Sexual Relations

'मेरा मरा मुंह देखेगी': दुष्कर्म पीड़िता को सिपाही ने संबंध बनाने बुलाया होटल, ईद पर कपड़े दिलाने की भी बात की

Thu, 19 Mar 2026 11:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Mar 2026 11:13 PM IST
सार

खुद व महिला के समुदाय का हवाला देकर बात न मानने पर मुख्य आरक्षी ने खुद का मरा मुंह तक देखने की धमकी दी। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया और कमरे पर चलकर संबंध नहीं बनाएगी तो उल्टा उसी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देगा। 

विज्ञापन
Police Constable Summons misdeed Victim to Hotel for Sexual Relations
यूपी पुलिस के सिपाही ने महिला को होटल में बुलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ स्थित क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी के मुख्य आरक्षी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगा है। एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मुख्य आरक्षी ने दुष्कर्म की शिकायत में मदद के नाम पर उससे अश्लील बातें कीं। संबंध बनाने के लिए होटल में आने का प्रस्ताव रखा। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो मांगे। शिकायत पर एसएसपी ने मुख्य आरक्षी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर दी थी शिकायत
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसने जमालपुर के जीशान के खिलाफ शादी का वायदा कर यौन शोषण करने संबंधी शिकायत थाने में व सीएम पोर्टल पर दी थी। इसी शिकायत की जांच करते हुए मुख्य आरक्षी इमरान ने उसे फोन करके नगला पटवारी चौकी पर बुलाया। जहां पूरी बात समझने के बाद कहा कि वह आरोपी को बुलाकर पूछताछ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने और ईद पर कपड़े दिलाने का दिया था ऑफर
महिला को घर जाकर व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। जब महिला ने इमरान को व्हाट्सएप कॉल की तो उसने प्रस्ताव रखा कि वह उसे अपने आपत्तिजनक फोटो भेजे। साथ में अगर वह उसके साथ होटल में चलकर संबंध बनाएगी तो वह उसे ईद पर कपड़े दिलवाएगा। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज देगा।

विज्ञापन

मेरा मरा मुंह देखोगी 
खुद व महिला के समुदाय का हवाला देकर बात न मानने पर मुख्य आरक्षी ने खुद का मरा मुंह तक देखने की धमकी दी। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया और कमरे पर चलकर संबंध नहीं बनाएगी तो उल्टा उसी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देगा। मुख्य आरक्षी के इस प्रस्ताव से दंग महिला ने एसएसपी को शिकायत दी।

एसएसपी ने किया निलंबित
इसी शिकायत के क्रम में क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज कर इमरान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार आरोपी अभी मथुरा ड्यूटी पर गया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसके द्वारा दुष्कर्म मामले में दी गई शिकायत की जांच भी की जा रही है। 2006 बैच का मुख्य आरक्षी इमरान मूल रूप से मुजफ्फरनगर का है। फोन पर बातचीत में उसने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed