फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police closed shops after 11 pm

11 बजे के बाद पुलिस ने बंद कराईं दुकानें

Tue, 11 May 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police closed shops after 11 pm
कोरोना कर्फ्यू के दसवें दिन सोमवार को शहर में 11 बजते ही पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में खुली दुकानें बंद कराईं। देर तक दुकान खोलने वालों को चेतावनी दी गई। ऊपरकोट पर लोगों ने ईद की खरीददारी की, जबकि शहर में सामान्य रूप से आवागमन रहा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से 11 बजे तक लोगों ने बाजार में सब्जी व फलों की खरीददारी की। मिठाई की दुकान से दूध, दही भी खरीदा। 11 बजे के बाद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में खुलीं किराना तथा अन्य जरूरत के सामान की दुकानें बंद कराईं। लोगों से कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि तय समय से अधिक दुकानें खुली पाई गई तो महामारी अधिनियम के उल्लंघन पर चालान काटे जाएंगे। दोपहर में गली, मोहल्ले और कालोनियों में सन्नाटा छा गया। शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड व आगरा रोड पर सामान्य रूप से आवागमन रहा। शाम को लोग टहलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed