{"_id":"671f4a3ff5ef73ea60004c6b","slug":"police-came-closer-to-murderers-in-kasiso-murder-case-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसीसों हत्याकांड: हत्यारोपियों के करीब पहुंची पुलिस, तलाश में जुटीं तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसीसों हत्याकांड: हत्यारोपियों के करीब पहुंची पुलिस, तलाश में जुटीं तीन टीमें
Mon, 28 Oct 2024 01:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:54 PM IST
सार
मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जो नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस टीमें आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
पुलिस तलाश में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव कसीसों में 25 अक्तूबर को भूमि विवाद में भाई की हत्या करने वाले नामजद सगे भाइयों समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस तीसरे दिन 27 अक्तूबर को आरोपियों के करीब पहुंच गई। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव कसीसों निवासी राजपाल शर्मा के चार बेटे व तीन बेटियां हैं। जिसमें तीसरे नंबर के बेटे श्रीकृष्ण भारद्वाज की उसके सगे भाई विजय कुमार, राधाकृष्ण व विजय के साले जितेंद्र उर्फ पिंकी आदि ने 60 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में निजी नलकूप के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में श्रीकृष्ण भारद्वाज की पत्नी विपिन उपाध्याय ने तीन नामजद व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि मामले में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जो नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस टीमें आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा ।
विज्ञापन