फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police-administration alert regarding AMU

हाथरस की घटना से एएमयू में सुलग सकती है चिंगारी

Sat, 03 Oct 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police-administration alert regarding AMU
हाथरस की घटना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में भी विरोध प्रदर्शन की तस्वीर सामने आ सकती है। ऐसी सूचनाओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन और अनुशासन विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि, इस समय कक्षाएं नहीं चल रही है और छात्रावास खाली हैं। इसके बाद भी स्थानीय छात्र और पूर्व छात्र इस मुद्दे को लेकर कैंपस में धरना प्रदर्शन के साथ ही सरकार को इस मुद्दे पर घेर सकते हैं।
विज्ञापन

हाथरस की घटना के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में भी पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा गया। जिसमें आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई। छात्र संघ कैबिनेट के पूर्व सदस्य जैद शेरवानी ने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के संतानें नहीं हैं, इसलिए किसी की बेटी खोने का दुख दर्द ये लोग नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि सांसद सतीश गौतम संसद में एएमयू के अंदर एससी एसटी का मुद्दा उठाते हैं। लेकिन हाथरस की घटना पर वह कुछ नहीं बोलेंगे। क्योंकि इससे ध्रुवीकरण नहीं हो रहा है। छात्र नेता मोहम्मद शिकोह ने कहा कि हाथरस हो, आजमगढ़ हो या फिर बलरामपुर, कहीं भी बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। इन हालातों में एएमयू के छात्र चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed