{"_id":"63d6ccbf9e2aed7c36191846","slug":"pneumonia-patients-increasing-in-changing-season-city-office-news-ali3100092144-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बदलते मौसम में बढ़ रहे निमोनिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बदलते मौसम में बढ़ रहे निमोनिया के मरीज
विज्ञापन
मौसम आए दिन बदल रहा है। किसी दिन तेज धूप होती तो किसी दिन तेज ठंडी हवा और बूंदाबांदी। इसमें लापरवाही से सर्दी जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल की रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों में इसकी शिकायत बढ़ गई है। डॉक्टर इसमें लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी-जुकाम के बीच लोग निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। तेज धूप से धोखा न खाएं। अभी बदलते मौसम में ठंड से बचाव के उपाय करते रहें।
डॉक्टरों का कहना है कि धीरे-धीरे कम होती ठंड में लोग लापरवाही शुरू कर देते हैं। ऐसे में लोगों में हृदय, सीने व मस्तिष्क आघात की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ठंड में लापरवाही मस्तिष्क आघात का मूल कारण है। सामान्यत: जिला अस्पताल की ओपीडी में 1 हजार से 1500 मरीज हर दिन आते हैं। इनमें सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत आदि के रोगी अधिक हैं। जिसमें कुछ मरीजों में लकवा और मस्तिष्क आघात के रोगी भी हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डा.ईश्वर देवी बत्रा कहती हैं कि ठंड में रक्त गाढ़ा हो जाता है, इसलिए रक्तचाप के रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। दूसरा कम होती ठंड मेें निमोनिया का असर अधिक होता है। इसलिए लापरवाही कतई न बरतें। घर के अंदर रहें, गरम कपड़े पहनें। ठंड से बचकर ही व्यायाम करें। दवाएं नियमित लेते रहें।
रक्तचाप के साथ यदि मधुमेह हो तो मस्तिष्क आघात का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान लापरवाही और ज्यादा परेशानी बढ़ा देती है। इसलिए सावधानी बरतें।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ
विज्ञापन
5500 लोगों ने लगवाई कोविड की एहतियाती खुराक
अलीगढ़। कोविड की एहतियाती खुराक लगवाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले भर में 5500 लोगों ने टीके लगवाए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस गिनती को संतोषजनक नहीं मान रहा है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कोविड का एहतियाती खुराक लगवाएं।
बता दें कि अपने जिले में महज 30 फीसदी लोगों ने ही कोविड की एहतियाती खुराक ली थी। बीच में टीका न मिलने के कारण लोग शिकायत कर रहे थे। अब टीका आने के बाद लगवाने नहीं पहुंच रहे। इस तरह अभी तक 10 हजार के करीब लोगों ने यह टीका लगवाया है। सीएमओ डा.नीरज त्यागी बताते हैं कि यह गिनती संतोषजनक नहीं है। लोग टीका लगवाने नहीं आ रहे। अगर यही स्थिति रही तो मांग नहीं होगी और टीका मिलना मुश्किल होगा। ऐसे में लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक पहुंचकर टीका लगवाएं।