फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi to lay foundation stone of UP Defense Corridor on September 14 program to stay for one hour

अलीगढ़: पीएम मोदी 14 सितंबर को यूपी डिफेंस कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास, एक घंटा ठहरने का कार्यक्रम 

Mon, 06 Sep 2021 10:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 10:16 PM IST
सार

शिलान्यास के बाद पीएम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उद्बोधन के बाद वह तकरीबन एक बजे के आसपास प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री का उक्त संभावित वीवीआईपी कार्यक्रम सोमवार को आया है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इस संभावित कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
PM Modi to lay foundation stone of UP Defense Corridor on September 14 program to stay for one hour
pm modi - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर मंगलवार को अलीगढ़ में दोपहर 12 से एक बजे तक तकरीबन एक घंटे तक ठहरेंगे। वह हेलीकॉप्टर से सीधे लोधा में बन रहे कार्यक्रम स्थल पर उतरेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा स्वागत उद्बोधन करेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद यूपी डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड और स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को विस्तार से बताते हुए दो फिल्मों का प्रदर्शन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस वीडियो को देखने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इसी क्रम में उक्त दोनों योजनाओं का बटन दबा कर शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद पीएम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उद्बोधन के बाद वह तकरीबन एक बजे के आसपास प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री का उक्त संभावित वीवीआईपी कार्यक्रम सोमवार को आया है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इस संभावित कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जरूर इसी कार्यक्रम के अनुसार तैयारियों के निर्देश दिए हैं। इधर, डीआईजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी इतना बताते हैं कि 14 को कार्यक्रम संभावित है। उसी अनुसार तैयारियां जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed