{"_id":"65dcf00c94818477ba0bd21a","slug":"pm-modi-inaugurated-two-underpasses-in-aligarh-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: पीएम मोदी ने किया अलीगढ़ में दो अंडरपास का लोकार्पण, पला सल्लू व किन्हुआ-भोगपुर में हैं बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: पीएम मोदी ने किया अलीगढ़ में दो अंडरपास का लोकार्पण, पला सल्लू व किन्हुआ-भोगपुर में हैं बने
Tue, 27 Feb 2024 01:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:39 AM IST
सार
पला सल्लू व किन्हुआ अंडरपास बनने से गांव खेड़िया हैवत खां, गिरधपुर, कुलवा, नगरिया, पला सल्लू, चूहरपुर नगरिया, रूस्तमपुर ढोला, नगला वीरिया आदि समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। अभी तक उन्हें ट्रेनों के गुजरने के दौरान रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
पला सल्लू गांव पर आयोजित समारोह में सम्मानित करते सांसद सतीश गौतम एवं एमएलसी डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत 26 फरवरी को अलीगढ़ जिले के पला सल्लू व किन्हुआ समेत दो अंडरपासों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर पीएम मोदी का संबोधन सुनाया गया।
विज्ञापन
पला सल्लू व किन्हुआ अंडरपास बनने से गांव खेड़िया हैवत खां, गिरधपुर, कुलवा, नगरिया, पला सल्लू, चूहरपुर नगरिया, रूस्तमपुर ढोला, नगला वीरिया आदि समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। अभी तक उन्हें ट्रेनों के गुजरने के दौरान रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर रोजाना करीब 350 से अधिक यात्री ट्रेनें व मालगाड़ी गुजरती हैं।
विज्ञापन
इस समस्या को दूर करने के लिए कलुवा व सोमना रेलवे स्टेशन के मध्य पला सल्लू, सोमना व डाबर स्टेशन के मध्य किन्हुआ-भोगपुर में अंडरपास बनाया गया है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार पुल व अंडरपास का निर्माण करा रही है। इससे रेल हादसों पर अंकुश लग सकेगा। इस मौके पर एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी सीईडी दीपक भारद्वाज, सीएमआई संजय शुक्ला, टीआई मोहम्मद इश्हाक, जेपी वार्ष्णेय, मानव कुमार, सुनील कित्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन