फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pm modi and cm yogi will lay foundation stone of raja mahendra pratap singh state university and defense corridor today

अलीगढ़ को मिलेगी सौगात: पीएम मोदी का दौरा आज, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय समेत कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Tue, 14 Sep 2021 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Sep 2021 12:51 AM IST
सार

सीएम योगी ने समूचे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए कहा। बारिश होने की सूरत में वैकल्पिक इंतजाम भी करने के लिए कहा। जनता को सुविधाजनक आवागमन देने, जाम नहीं लगने देने के संबंध में निर्देशित किया। 

विज्ञापन
pm modi and cm yogi will lay foundation stone of raja mahendra pratap singh state university and defense corridor today
पीएम मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। सवा घंटे में सीएम ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और भाजपाइयों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से अलीगढ़ मंडल और आसपास जिलों के विकास को तेज गति मिलेगी।

विज्ञापन


सीएम योगी दोपहर 12.30 बजे हेलिकॉप्टर से लोधा आए। वह गोरखपुर से वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से अलीगढ़ आए। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे मंच पर आ गए। मंच पर उन्होंने उद्योग मंत्री सतीश महाना, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे, डीआईजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित एसपीजी के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन


सीएम योगी ने पंडाल, पीएम का मंच, पास में बनने वाले दो मंच देखे। सुरक्षा के साथ पार्किंग की भी जानकारी ली। सीएम ने विवि का अपडेट मॉडल और नक्शा देखा। इस बार वह नए कलेवर के मॉडल से संतुष्ट दिखे। निर्माण कार्य भव्य, गुणवत्तापूर्ण और समय से कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियों की जानकारी की। समूचे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए कहा। बारिश होने की सूरत में वैकल्पिक इंतजाम भी करने के लिए कहा। जनता को सुविधाजनक आवागमन देने, जाम नहीं लगने देने के संबंध में निर्देशित किया। ये भी कहा कि खाने पैकेट समय से लोगों को दिए जाएं। पीने के पानी, शौचालय की परेशानी न हो। आवश्यकता अनुसार कूलर और पंखे लगाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मंच के पीछे बने पीएम के सेफ हाउस में पहुंचे। यहां पर भाजपा सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। सीएम ने भाजपाइयों से आगरा अलीगढ़ मंडल और आसपास के जिलों से अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने के लिए कहा, जिससे कार्यक्रम की भव्यता बनी रहे। भाजपाइयों से वार्ता के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। लगभग 50 मिनट में सीएम ने दोनों बैठकें कर ली थीं। इसके बाद वह कार से हेलिपैड पहुंचे। यहां नेताओं ने दोबारा मुलाकात हुई और वापस आगरा रवाना हो गए। सीएम के दौरे के बाद प्रशासनिक तंत्र ने राहत महसूस की है। यहां भाजपा सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह सहित कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed