फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Please refer to the development and support of the parent body: VC

विकास कार्यों को देखें और मातृ संस्था का करें सहयोग : वीसी 

Sun, 25 Dec 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 25 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Please refer to the development and support of the parent body: VC
AMU GATE - फोटो : file foto
एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय में हुए विकास कार्यों को देखने तथा अपनी मातृ संस्था को दिल खोलकर सहयोग करने की अपील की। शनिवार को कुलपति जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 1987-1991 बैच के छात्रों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें देश के कई क्षेत्रों से करीब 200 पूर्व छात्र शामिल हुए।   
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि मौजूदा समय में स्मार्ट क्लास रूम, नई सड़कें, नई इमारतों, कैनेडी हॉल एवं स्ट्रेची हॉल का पुनरुद्धार किया गया है। फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम मैनेजमेंट कांप्लेक्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का जल्द उद्घाटन होने जा रहा है।   
विज्ञापन

आयोजन समिति की अध्यक्ष फवाजिया तरन्नुम ने घोषणा की कि साढ़े नौ लाख रुपये से एएमयू इंजीनियर्स ट्रस्ट की स्थापना की जाएगी और यह राशि इलेक्ट्रीकल और इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विकास के लिए इस्तेमाल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सोनी सरन सिंह स्कालरशिप का गठन इंजीनियरिंग छात्रों के लिए किया गया है। इस मौके पर कुलपति ने काफी टेबल बुक रिफलेक्शन का भी विमोचन किया। संचालन पूर्व छात्रा बबीता ने किया। इस दौरान एएमयू इंजीनियर्स ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सीमा बेदी के साथ इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद इदरीस, प्रिंसिपल प्रो. एमएम सूफियान बेग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed