{"_id":"5eadc1d68ebc3e90ad28feaa","slug":"plastic-surgery-postponed-due-to-lock-down-city-office-news-ali232754419","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : लॉक डाउन के चलते प्लास्टिक सर्जरी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : लॉक डाउन के चलते प्लास्टिक सर्जरी टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते खुशी के दाहिने हाथ की प्लास्टिक सर्जरी टल गई है। हालांकि, दो बार हाथ का सफल ऑपरेशन हो चुका है। 10 मार्च को 33 केवीए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से खुशी बुरी तरह से झुलस गई थी।
महानगर के फिरदौस नगर बी आबादी क्षेत्र में 33 केवीए हाईटेंशन की लाइन है, जो घरों के सामने से होकर गुजरती है। 10 मार्च को घर के बॉलकनी पर खड़ी 11 वर्षीय खुशी एचटी लाइन की चपेट में आ गई। खुशी के पिता अकील अहमद ने बताया कि आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसके दाहिने हाथ का दो बार ऑपरेशन हो चुका है, लेकिन लॉकडाउन के चलते प्लास्टिक सर्जरी टल गई। अलबत्ता, घर पर खुशी की ड्रेसिंग करने मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मी आते हैं। अकील ने कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिली और ऑपरेशन भी हो गया। आगा यूनुस ने बच्ची को मुआवजा देने और एचटी लाइन हटवाने की मांग की है।