{"_id":"591a165e4f1c1b8b51f2274a","slug":"pitta-doctor-after-demanding-rs-100-for-dripping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रिप चढ़ाने के नाम पर 100 रुपये मांगने पर पीटा डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रिप चढ़ाने के नाम पर 100 रुपये मांगने पर पीटा डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलखान सिंह जिला अस्पताल में ड्रिप चढ़ाने के नाम पर महिला मरीज से 100 रुपए मांगने पर लोगों ने एक डॉक्टर को पीट दिया। इससे इमरजेंसी में चिकित्सा कार्य ठप हो गया। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने आरोपी डॉक्टर का ट्रांसफर करने की बात कही है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपाइयों ने भी अस्पताल में हंगामा किया।
बनारस की रहने वाली रीता देवी सोमवार को अपने भाई ओम प्रकाश के साथ अपने बीमार पति को लेकर दिल्ली इलाज के लिए जा रही थीं। रास्ते में ही पति की मौत हो गई। रीता देवी के अनुरोध पर ट्रेन के गार्ड ने उन्हें पति के शव के साथ सीमा रेलवे क्रासिंग फाटक पर उतार दिया। यहां जीआरपी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान भीषण गर्मी और सदमे के चलते रीता देवी की तबीयत बिगड़ गई। भाई ओमप्रकाश उन्हें लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर शहजाद कुरैशी की ड्यूटी थी।
आरोप है कि डॉक्टर ने रीता देवी को ड्रिप चढ़ाने के नाम पर 100 रुपए ले लिए। रीता ने वहां मौजूद अन्य लोगों को यह बात बताई तो वे भड़क गए और उन्होंने डॉक्टर से मारपीट कर दी। सूचना पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हीरा सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, प्रदीप पेंटर, अमित कुमार सिंह, मनोज अग्रवाल बब्बू आदि भी आ गए। इन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. गीता प्रधान के सामने नाराजगी जताई। डॉ. गीता प्रधान ने कहा कि आरोपी डॉक्टर के संबंध में सीएमएस से लिखित में जानकारी मांगी गई है। पहले भी इस डॉक्टर की शिकायतें मिलती रही हैं। आरोपी को जिला अस्पताल से ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं दो दिन पहले भी इमरजेंसी में इसी तरह घटना हुई थी, जिसके बाद चिकित्सा कार्य ठप हो गया था। वहीं डॉक्टरों से मारपीट की बढ़ती घटनाओं से चिकित्सकोें में भी रोष है। वे बार-बार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।