{"_id":"67df1bf2cfc12cb02609cd3e","slug":"pistol-factory-busted-two-arrested-aligarh-news-c-2-gur1004-635190-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
क्वार्सी थाना पुलिस ने पंजीपुर में गभाना बॉर्डर के बाउंड्री वॉल के समीप चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचे व उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एक साथी भाग गया है। जिसकी तलाश जारी है।
सीओ तृतीय अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को क्वार्सी पुलिस ने बाउंड्री वॉल के पास से सद्दाम निवासी नगला पटवारी व कामरान निवासी ग्राम कंठी नगरिया थाना इगलास को गिरफ्तार किया गया। सद्दाम पहले भी जेल जा चुका है।
इस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इनका साथी मौलाना आजाद नगर का सगीर भाग गया। इनमें से सद्दाम व सगीर तमंचा बनाते थे, जबकि कामरान अलीगढ़ सहित, कासगंज व एटा में तमंचे की सप्लाई करता था। एक तमंचे की कीमत 2800 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक थी।
विज्ञापन
इनके पास से 13 तमंचे, 9 बैरल, तीन तमंचों की बाडी अधबनी, छह प्लेट लोहा, कारतूस, चार ड्रिल मशीन की बिट, एक ड्रील मशीन मय स्क्रू, छह डाई सूमी, दो हथोड़ा, रेती गोल, रेती चपटी, प्लास, दो संडासी, दो पेंचकस, 10 हैमर, सात लीवर ट्रैगर गार्ड, एक रेगमाल, करीब 15 मीटर बिजली के तार व दो बाइकें बरामद की गई हैं।