{"_id":"6aa53c580850796d2f0e5cd8","slug":"physical-harassment-after-being-drugged-with-a-soft-drink-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो माह बाद वायरल वीडियो से खुली घटना, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो माह बाद वायरल वीडियो से खुली घटना, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
सार
किशोरी अपनी मौसी के यहां गई थीं। वहां पर चारों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद एक कमरे में ले गए। नशीला कोल्ड ड्रिंक पीने से बेहोशी छाने लगी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 15 वर्षीय किशोरी से उसकी मौसी के गांव में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के करीब दो माह बाद किशोरी के पड़ोसी के मोबाइल पर किसी ने घटना का वीडियो भेजा तब परिवार को खबर लगी। पीड़िता की ओर से अतरौली कोतवाली में पंकज, अभिषेक, सचिन कुमार और राजेश कुमार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाॅक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले वह पड़ोसी गांव में अपनी मौसी के यहां गई थीं। वहां पर चारों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद एक कमरे में ले गए। नशीला कोल्ड ड्रिंक पीने से बेहोशी छाने लगी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में चारों ने दुष्कर्म का वीडियो दिखाते हुए उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया। डर में उसने घर पर कुछ नहीं बताया। 11 सितंबर की रात उनके पड़ोसी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से घटना के आपत्तिजनक वीडियो भेजे गए। पड़ोसी से मिली जानकारी पर परिजनों किशोरी से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -अविनाश कुमार सिंह, सीओ, अतरौली।
विज्ञापन विज्ञापन