{"_id":"592344af4f1c1b6601535b43","slug":"pettyme-s-payments-bank-launches-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम के पेमेंट्स बैंक का आगाज आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम के पेमेंट्स बैंक का आगाज आज से
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 23 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद पेटीएम के पेमेंट्स बैंक का आगाज 23 मई यानी मंगलवार को नोएडा में होगा। नोएडा में सेक्टर पांच के बी 121 में पेटीएम के हैडक्वार्टर में इसका शुभारंभ होगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पेटीएम के पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस अपने नाम से प्राप्त करने वाले विजय शेखर शर्मा के पिता सुलोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पूरे देश में पहले चरण में इसकी 160 शाखाएं होंगी। बैंक की एक शाखा बहुत जल्द अलीगढ़ में खोली जाएगी। उत्तर प्रदेश में इसका पूरा नेटवर्क होगा।
पेटीएम के दो करोड़ से अधिक ग्राहक इस बैंक की सेवाएं ले सकेंगे। इसके अलावा नये ग्राहक भी आसानी से इस बैंक की सेवाएं ले सकेंगे। सुलोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैंक में पूर्व में सीईओ रहीं अंजनी को हटा कर अब रेनू सत्ती को नया सीईओ बनाया गया है। रेनू सत्ती पेटीएम में पिछले दस वर्ष से कई जिम्मेदार पदों पर रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बैंक को जापान की सॉफ्ट बैंक से एक बहुत बड़े निवेश की पेशकश मिली है। जापानी बैंक के प्रबंधन और पेमेंट्स बैंक के अफसरों के बीच इसकी बातचीत जारी है। जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विजयगढ़ के हैं विजयशेखर शर्मा
अलीगढ़ जिले के कस्बा विजयगढ़ के निवासी सुलोम प्रकाश शर्मा के बेटे विजयशेखर शर्मा मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कालेज से हुई हैं।
पेमेंटस बैंक क्या है..?
पेमेंट्स बैंक का मूल सिद्धांत लोन पर ली जाने वाली रकम की जगह संबंधित कार्य करना है। मसलन, अगर किसी ग्राहक को कार लेनी है, तो पेमेंट्स बैंक कार खरीद कर ग्राहक को सौंप देगा। ग्राहक बाद में लोन चुकाता रहेगा। ग्राहक को लोन की रकम सीधे नहीं मिलेगी। जिससे लोन की रकम का सही इस्तेमाल होगा और ग्राहक या बैंक पर लोन की रकम डूबने का बोझ कम होगा।