{"_id":"6a2dc2d9d8df3880350ad76c","slug":"person-who-threw-stones-at-shatabdi-express-arrested-aligarh-news-c-2-gur1004-996739-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
अलीगढ़-महरावल स्टेशन के बीच शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंककर कोच का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी तालिब निवासी मौलाना आजाद नगर, थाना क्वार्सी के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट अलीगढ़ में रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार शनिवार सुबह गाड़ी संख्या 12033 अप शताब्दी एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन से रवाना होने के कुछ मिनट बाद कोच संख्या सी-08 की सीट संख्या 08-09 के पास स्थित खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया था।
सूचना मिलने पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि अलीगढ़ और महरावल स्टेशन के बीच किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंका था। सहायक सुरक्षा आयुक्त और प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तालिब को गिरफ्तार कर लिया।