फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   people worshipped at khereshwar templ on on the eve of mahashivratri

महाशिवरात्रि : बम-बम भोले से गूंजे शिवालय, भक्तों ने चढ़ाई कांवड़

Thu, 11 Mar 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
people worshipped at khereshwar templ on on the eve of  mahashivratri
महाशिवरात्रि पर श्री खेरेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कावड़िया और श्रद्धालुओं की लग? - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि पर बुधवार-बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के बाद शहर के अचलेश्वर महादेव और खेरेश्वर महादेव में बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। महाआरती और अभिषेक के बाद मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद शिवभक्तों ने शिवजी को कांवड़ चढ़ाकर पूजा अर्चना की। बिना क्रम टूटे बम बम भोले, जय शिव शंकर, भोलेनाथ के जयकारे के बीच जलाभिषेक शुरू हो गया। भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर अचलेश्वर महादेव मंदिर और खेरेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को दिन में तैयारियां चलीं। जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खेरेश्वर महादेव मंदिर में भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा व सीओ कर्मवीर सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह के साथ आवागमन मार्ग, दुकानें, मेला स्थल को देखा। मंदिर में 36 सीसीटीवी कैमरे व 200 सेवादारों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

रात्रि दस बजे के बाद मंदिर परिसर में कांवड़ियों का इकट्ठा होना शुरू हो गया। रात 12 बजे महाआरती हुई। इसके बाद रुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक के बाद कांवड़ियों के लिए जैसे ही द्वार खुले, वैसे ही जलाभिषेक के लिए होड़ मच गई। भोले नाथ पर पहले जल चढ़ाने को लेकर आपाधापी दिखी। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों तथा सेवादारों ने काफी मशक्कत की। अचलेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि 12 बजे तक अभिषेक चला। इसके बाद कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। यहां पुलिसकर्मी व्यवस्था को संभाले रहे। सुबह के समय भीड़ कुछ सामान्य हुई। अब जैसे जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरीकेडिंग से काबू रही स्थिति
अचलेश्वर महादेव मंदिर व खेरेश्वर महादेव मंदिर में बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई। इस बैरीकेडिंग की बदौलत दोनों जगह स्थिति सामान्य रही। रात्रि में जलाभिषेक शुरू होने के बाद लगभग डेढ़ बजे तक धक्कामुक्की जैसे हालात रहे।

कांवड़ चढ़ाने मंगलेश्वर महादेव पहुंचे भक्त
जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालु कांवड़ चढ़ाने के लिए पहुंचे। रात्रि 12 बजे यहां भी भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए थे।

अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालू।

अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालू।- फोटो : CITY OFFICE

रामघाट रोड़ पर नंगे पैर कांवड लेकर जाती शिव भक्त।

रामघाट रोड़ पर नंगे पैर कांवड लेकर जाती शिव भक्त।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed