फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   people will sent jail if rumourd about child theft

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल

Mon, 26 Aug 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
people will sent jail if rumourd about child theft
आगरा के बाद अलीगढ़ में लगातार बच्चा चोरी होने की अफवाहों के फैलने से परेशान पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह और एसएसपी आकाश कुलहरि ने फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि वह बच्चा चोरी की अफवाहों को न फैलाएं। संदिग्धों के पकड़े जाने पर उनके साथ मारपीट करने की बजाय उन्हें पुलिस के हवाले करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस प्रकार की अफवाहों को सोशल मीडिया के जरिये फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क र उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों भीड़ ने सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के पास से तीन भिखारिनों को दबोच पीट दिया था। इसके बाद गंगीरी और अतरौली में ऐसी ही अफवाहों के चलते कई बेगुनाह लोगों की पिटाई कर दी गई। शनिवार को बन्नादेवी के सराय रहमान से तीन लोगों को भीड़ ने पीट दिया था। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर संदिग्धों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सराय रहमान से पकड़े गए संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान में एक दो साल के बच्चे को अगवा करने के शक में भीड़ द्वारा दबोचे गए। एक किशोर व दो युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार तीनों लोग भिखारी हैं। पूछताछ में उनके निर्दोष होने की पुष्टि होने के बाद छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed