फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People used to say that the girl has become shameless: Sneha

लोग बोलते थे कि लड़की बेशर्म हो गई है : स्नेहा

Fri, 29 Mar 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
People used to say that the girl has become shameless: Sneha
कैनेडी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता सुमन व स्नेहा और शबाना - फोटो : Amar Ujala
 डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस की ऑस्कर विजेता स्नेहा कहती हैं कि सैनेटरी पैड की यूनिट में काम शुरू किया तो बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। लोग कहते थे कि लड़की बेशर्म हो गई है। इसको दूसरा काम नहीं मिला। हालांकि जब आस्कर मिला तो ताना मारने वाले लोग स्वागत करने को उमड़ पड़े।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड एंड ऑफ  सेंटेंस ने शॉर्ट सब्जेक्ट डॉक्यूमेंट्री वर्ग में ऑस्कर अवार्ड जीता है। 25 फरवरी 2019 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवार्ड मिला था। यह फिल्म हापुड़ के काठीखेड़ा की बहु सुमन एवं बेटी स्नेहा की जिंदगी पर आधारित है। स्नेहा एवं सुमन अपनी पूरी टीम के साथ बृहस्पतिवार को एएमयू ड्रामा क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय थियेटर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने आई हैं।
विज्ञापन


स्नेहा ने बताया कि गैर सरकारी संस्था एक्शन इंडिया द्वारा उनके यहां सैनेटरी पैड की यूनिट 2017 में लगाई गई। उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी कि यह काम उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर बनाएगा। लोग तरह-तरह की बातें करते थे और कोई दूसरा कार्य करने की सलाह देते थे। एक लड़की होने के बावजूद जब वह सैनेटरी पैड पर सार्वजनिक रूप से बात कर सकती हैं तो दूसरी लड़कियां हिचकिचाती क्यों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण से जुड़ा मसला है। स्नेहा कहती हैं कि मुझे पापा का हमेशा सपोर्ट मिला। वह कहते थे कि लोगों की बातें मत सुनो। जो ठीक लगे, वही करो। जब ऑस्कर जीतकर लौटी तो ताना मारने एवं शिकायत करने वाले तमाम लोग हापुड़ में स्वागत करने आए थे। इस बदलाव को देखकर बहुत खुशी होती है।

जिब्रान को बेस्ट एक्टर, रायजादा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

एएमयू ड्रामा क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिब्रान को बेस्ट एक्टर एवं मयंका रायजादा को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया। वहीं ए मैन इन द मिरर को बेस्ट प्ले का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

ड्रामा क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय थियेटर महोत्सव के आखिरी दिन इंडोनेशिया के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग लोक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म डायरेक्टर एवं रंगबाज ग्रुप के संस्थापक इमरान रशीद एवं ऑस्कर विजेता स्नेहा एवं सुमन ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इमरान रशीद एएमयू के पूर्व छात्र है और उन्होंने पुराने दिनों को याद कर कहा कि ड्रामा क्लब मेरे समय से बहुत आगे चला गया है। उस समय इतनी सुविधाएं नहीं उपलब्ध थी, जितनी आज है। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह ड्रामा क्लब की बदौलत हूं।


स्नेहा एवं सुमन ने अपने जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया और बताया कि कैसे सैनिटरी पैड बनाने के दौरान उन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि एएमयू में आकर सम्मानित होना बहुत अच्छा लग रहा है। इस अवसर पर सीईसी समन्वयक प्रो. एफए शीरानी, मंजर जमाल, वसीमउल्लाह, डॉ. आमिर अब्बास, रूही, नवेद आलम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed