फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People started returning from holidays

Aligarh News: छुट्टियां मनाकर लौटने लगे लोग, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह, खचाखच भरीं ट्रेनें

Sat, 14 Jun 2025 12:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

अब धीरे-धीरे गर्मियों की छुट्टी खत्म होने लगी हैं। बाहर गए लोग भी लौटने लगे हैं। जिसके कारण ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। वापस लौटने के लिए लोग अब ट्रेवल्स एजेंसी संचालक से संपर्क कर निजी वाहन बुक कर रहे हैं।

विज्ञापन
People started returning from holidays
रेलवे स्टेशन पर गोमती ट्रेन में चढ़ते यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पटना निवासी हरिओम दास अपने बच्चों के साथ एडीए काॅलोनी में आए थे। बच्चों की छुट्टियां खत्म हो रही हैं और उन्हें वापस जाना है लेकिन उन्हें बिहार की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है। चूंकि सफर लंबा है ऐसे में उन्होंने ट्रेवल्स एजेंसी संचालक से संपर्क कर एक कार बुक कराई है। जिसकी मदद से वे रविवार को घर की वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज से मामू भांजा में अपने रिश्तेदार के घर घूमने आए कुलदीप को वापसी में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने पर बस स्टैंड पहुंचे तो प्रयागराज जाने वाली बसों में जगह तक नहीं थी। कुलदीप के साथ मौजूद बच्चे भी परेशान हो गए। इस पर उन्होंने एक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की सहायता लेकर एक टैक्सी बुक की। 
विज्ञापन


किराया तय किया तो एजेंसी संचालक ने मनमाना किराया तय कर वसूलने के बाद ही टैक्सी को प्रयागराज भिजवाया। यह केवल हरिओम दास व कुलदीप की समस्या नहीं हैं। गर्मी की छुट्टियों में घर से घूमने निकले लोगों को इससे रूबरू होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed