फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People got relief of cold due to sunlight

अलीगढ़ः धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत

Fri, 28 Jan 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
People got relief of cold due to sunlight
धूप निकलने के बाद गांधी पार्क में झूलों में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
दो दिन से निकल रही धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। हालांकि, पूरे दिन चलीं सर्द हवाओं से बुजुर्गों को थोड़ी परेशानी महसूस हुई। शुक्रवार सुबह दस बजे धूप निकली। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले 15 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 9 किमी. प्रति घंटा रही। सुबह धूप निकलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सड़क किनारे लोग धूप सेंकते नजर आए। कॉलोनियों में भी बच्चे धूप में खेलते दिखे। पूरे दिन शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई। सर्द हवाओं के चलते मौसम साफ रहा। लेकिन सर्द हवाओं से बुजुर्गों व श्वास रोगियों को परेशानी हुई। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी के बाद धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा। पहाड़ों पर हो रहे हिमपात के कारण ठंड कम नहीं हो रही है। फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड और कम होगी और मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed