फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People fighting over land attacked the police.

Aligarh News: जमीन के लिए झगड़ रहे लोगों ने किया पुलिस पर हमला

Sun, 26 Jul 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
People fighting over land attacked the police.
क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने छह लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राजवीर सिंह परमार ने बताया कि गांव रामपुर शाहपुर में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष पुलिस पर हमला करने लगे। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत किया और दोनों पक्षों से छह लोग गिरफ्तार कर लिए। हल्का इंचार्ज राजवीर सिंह ने थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से जमील, फिरोज, शकील और दूसरे पक्ष से दिबहार, अंसार एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed