{"_id":"69c5a50589552e0e5c06d1db","slug":"people-are-demanding-drains-and-roads-aligarh-news-c-2-1-ald1025-937740-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोग मांग रहे नाली-खड़ंजा, प्रधान बनवा रहे आंगनबाड़ी और कंचन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोग मांग रहे नाली-खड़ंजा, प्रधान बनवा रहे आंगनबाड़ी और कंचन केंद्र
Fri, 27 Mar 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गांव बरौली में टूटा गली का खडंजा व क्षतिग्रस्त नाली
- फोटो : samvad
गांव-गांव जरूरत जलनिकासी की है। अच्छे रास्तों की है ताकि सही सलामत रात के अंधेरे में भी गलियों में निकल सकें। इसके लिए नाली-खड़ंजा निर्माण की मांग हो रही है, लेकिन प्रधान हैं कि कचरा से कंचन केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र और खेल मैदान बनवाकर धन ग्राम पंचायतों में बचा धन खर्च करने में जुटे हैं।
गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरौली में वीबी जी-राम-जी योजना के तहत 12 लाख रुपये खर्च कर दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण चल रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि कई गलियां टूटी हैं। खड़ंजों में गड्ढे हैं। बरसात में इनमें पानी भर जाता है। रात में गलियों में निकलने में दिक्कत हो रही है। गलियों में सीसी अथवा इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की जरूरत थी, लेकिन प्रधान और पंचायत सचिव वीबी जी-राम-जी योजना से रुपये आंगनबाड़ी केंद्र पर खर्च कर रहे हैं।
कुछ समय पहले ही इसी योजना से पांच लाख रुपये खेल मैदान बनवाने पर खर्च कर दिए जो बदहाल पड़ा है। वहां लोग अपने पशु बांध रहे हैं। ट्रैक्टर आदि वाहन खड़े कर रहे हैं। ग्राम प्रधान मनोज कुमार कहते हैं कि खेल मैदान और आंगनबाड़ी केंद्र भी जरूरत के हिसाब से बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
-- --
नानऊ में 15 साल से नहीं बने नाली-खड़ंजा
अकराबाद। ग्राम पंचायत नानऊ निवासी पोखपाल सिंह बताते हैं कि उनके घर के आसपास अनुसूचित जाति के समाज की बस्ती में तीन गलियां हैं। करीब 15 साल से इन गलियों में खड़ंजा-नाली का निर्माण नहीं कराया गया। यहां के निवासी परेशान हैं। इसके बजाय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और कचरा से कंचन केंद्र बनवाने में लाखों रुपया खर्च कर दिया गया।
गांव के जय सिंह उर्फ पप्पू कहते हैं कि ग्राम प्रधान ऐसे कामों में सरकारी धन खर्च कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ नहीं है। कचरा से कंचन केंद्र और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर लाखों रुपये खर्च के बावजूद उनका कोई उपयोग नहीं है। कूड़ा-कचरा के ढेर सड़क किनारे खुले में ही लगे हैं।
गांव नानऊ के रोहतास बताते हैं कि उनकी गली में करीब बीस साल से जलभराव है। नाली-खंडजा बनवाने के लिए ग्राम प्रधान के यहां चक्कर लगा-लगाकर थक गए। फिर भी प्रधान ने कुछ नहीं किया। मजबूरन अपने पास से धन खर्च कर करीब 30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा खड़ंजा और नाली का निर्माण कराया, ताकि जलनिकासी और आवागमन की समस्या दूर सके।
ग्राम पंचायत के कार्यों में प्रधान अपनी मनमर्जी करते हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। हमने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।-राजीव कुमार, ग्राम पंचायत सचिव।
31 मार्च से पहले धन तीन करोड़ खर्च करने में जुटी पंचायतें
अतरौली। अतरौली क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतें अपनी-अपनी निधि में मौजूद करीब तीन करोड़ रुपया 31 मार्च से पहले खर्च करने में तेजी से जुटी हैं। हालांकि इस धनराशि से ज्यादातर काम नाला निर्माण सहित सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
बीडीओ वेदप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से गांव हरचंदपुर, चाऊपुर हौज, धुर्रा प्रेमनगर, कदौली, खैराबाद नगलिया, कुंजलपुर, वीरसिंहपुर, जिरौली धूमसिंह, भोजपुर, काजिमबाद, बहादुरपुर, सालारपुर, गाजीपुर, मोहम्मदपुर बढ़ेरा, बहरावद, जमनपुर, कासिमपुर गदाईपुर, खेड़िया बहादुरगढ़ी, गिजरौली के अलावा ब्लॉक परिसर के कार्यालयों में सामान्य मरम्मत के कार्य कराए जा रहे हैं।वहीं बहरावद, गनियावली, सेफपुर, कलियानपुर रानी, औरेनी दलपतपुर, पैंडरा, खेड़ा कलियानपुर, खेड़िया रफातपुर, गहतोली निर्मल, कासिमपुर गदाईपुर, बढौली, बैमवीरपुर, सूरतगढ़, खिरीरी मस्तीपुर, कासिमपुर खुशीपुरा, ककराली, हबीबपुर, सिंधौली खुर्द, दताचोली खुर्द, आलमपुर कायस्थान ग्राम पंचायतों ने भी करीब 1.50 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए मार्च माह में टेंडर जारी कर निविदाएं आमंत्रित की हैं। ज्यादातर पंचायतों में फर्म से निर्माण सामग्री पहुंचने के साथ ही निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं, ताकि 31 मार्च तक ज्यादातर कामों का पूरा भुगतान निकाला जा सके। संवाद
खैर नगर पालिका भी खर्च कर रही दो करोड़
खैर। नगर पालिका परिषद भी वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करने में जुटी है। मंडी समिति क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से करीब 800 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसके बनने से जलभराव से राहत मिलेगी। वहीं करीब 30 लाख रुपये से नए सोमना-बाईपास को पुराने सोमना रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। राम-श्यामपुरम क्षेत्र में करीब 30 लाख रुपये से कई गलियों का निर्माण चल रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पवार की गली में करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य, भोपा नगरा मार्ग की सड़क का निर्माण जारी है। बिशनपुरी और खैर के पीली मिट्टी कॉलोनी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सुधार के कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इन सभी विकास निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं जल्द मिल सकें।